15 Oct 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Share Market Outlook : बजट, Q3 नतीजे और US Fed के फैसले से तय होगी बाजार की चाल

Sutralok / Mon, Jan 26, 2026

Share:

Share Market News: 26 जनवरी 2026 से शुरू हो रहा सप्ताह शेयर बाजार के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। इस दौरान कई बड़े घरेलू और वैश्विक फैक्टर बाजार की दिशा तय करेंगे। विश्लेषकों के मुताबिक, Q3 तिमाही नतीजे, अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ब्याज दर पर फैसला और केंद्रीय बजट 2026-27 निवेशकों की रणनीति पर सीधा असर डाल सकते हैं।

सोमवार को शेयर बाजार बंद

सोमवार, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के चलते शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। इसके बाद मंगलवार, 27 जनवरी से NSE और BSE में ट्रेडिंग दोबारा शुरू होगी। इस दौरान विदेशी निवेशकों (FII) की गतिविधियां, रुपये-डॉलर की चाल और वैश्विक संकेत बाजार को प्रभावित करेंगे।

बजट वाले दिन भी खुले रहेंगे बाजार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। खास बात यह है कि बजट रविवार के दिन पेश होगा, लेकिन इसके बावजूद NSE और BSE में विशेष ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा।
घरेलू मोर्चे पर निवेशकों की नजर औद्योगिक उत्पादन (IIP) के आंकड़ों, बजट से जुड़े वित्तीय संकेतों और साप्ताहिक विदेशी मुद्रा भंडार पर रहेगी।

इन दिग्गज कंपनियों के आएंगे Q3 नतीजे

रिलायंस ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजित मिश्रा के अनुसार, इस सप्ताह Q3 नतीजों का सीजन और तेज होगा।
इस दौरान Axis Bank, L&T, Maruti Suzuki, ITC, NTPC और Bajaj Auto जैसी बड़ी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी, जिनका असर बाजार की चाल पर दिख सकता है।

वैश्विक फैक्टर भी बढ़ाएंगे उतार-चढ़ाव

वैश्विक स्तर पर निवेशकों की नजर अमेरिकी मैक्रो इकोनॉमिक डेटा और खासतौर पर US Fed के ब्याज दर फैसले पर रहेगी। इसके अलावा वैश्विक व्यापार नीतियां और केंद्रीय बैंकों के बयान भी बाजार की दिशा तय करेंगे।

कमजोर रुपया और FII बिकवाली चिंता का कारण

शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले गिरकर 92 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार के मुताबिक, 23 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने अपनी बिकवाली और तेज कर दी।
कमजोर रुपया, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अनिश्चितता और अब तक आए फीके Q3 नतीजों के चलते बाजार धारणा कमजोर बनी हुई है।

बजट पर टिकी बाजार की नजर

ईरान और ग्रीनलैंड से जुड़ी भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं भी बाजार के लिए चुनौती बनी हुई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अब बाजार का पूरा फोकस बजट पर शिफ्ट हो चुका है। निवेशकों को उम्मीद है कि सरकार ऐसे कदम उठाएगी जो आर्थिक विकास को गति दें और निवेशकों का भरोसा मजबूत करें।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 2032.65 अंक (2.43%) और निफ्टी 645.7 अंक (2.51%) की गिरावट के साथ बंद हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें