16 Oct 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

करनाल इवेंट में बदसलूकी पर भड़कीं मौनी रॉय : बोलीं– अश्लील इशारे, गालियां और गलत एंगल से वीडियो बनाए गए

Sutralok / Sat, Jan 24, 2026

Share:

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हरियाणा के करनाल में हुए एक इवेंट के दौरान दर्शकों की बदसलूकी को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों का व्यवहार न सिर्फ अपमानजनक था, बल्कि मानसिक रूप से परेशान करने वाला भी रहा।

मौनी ने लिखा कि इवेंट की शुरुआत में जब वह स्टेज की ओर बढ़ रही थीं, तभी कुछ पुरुष दर्शकों ने जबरन फोटो क्लिक कराने के बहाने उनकी कमर पर हाथ रख दिया। एक्ट्रेस के मुताबिक, यह व्यवहार बेहद असहज करने वाला था और जब उन्होंने साफ शब्दों में हाथ हटाने को कहा, तब भी स्थिति नहीं सुधरी।

स्टेज पर पहुंचने के बाद हालात और भी बिगड़ गए। मौनी ने आरोप लगाया कि सामने खड़े दो बुजुर्ग दर्शक लगातार अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे, अश्लील इशारे दिखा रहे थे और गालियां भी दे रहे थे। पहले तो एक्ट्रेस ने विनम्रता से उन्हें ऐसा न करने का इशारा किया, लेकिन इसके जवाब में उन लोगों ने उन पर गुलाब फेंकने शुरू कर दिए।

मौनी ने बताया कि वह कुछ देर के लिए स्टेज से बाहर चली गई थीं, लेकिन फिर वापस आकर प्रोफेशनलिज्म दिखाते हुए अपनी परफॉर्मेंस पूरी की। हालांकि, उन्हें इस बात का बेहद अफसोस रहा कि न तो आयोजकों ने और न ही वहां मौजूद परिवार के किसी सदस्य ने उन बदसलूक लोगों को रोका या इवेंट से बाहर निकाला।

एक अन्य पोस्ट में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि स्टेज ऊंचाई पर होने के बावजूद कुछ लोग नीचे से गलत एंगल में वीडियो बना रहे थे। जब इसका विरोध किया गया, तो उल्टा उन्हें गालियां दी गईं। मौनी ने कहा कि कलाकार खुशी के मौकों पर मेहमान बनकर जाते हैं, लेकिन इस तरह का व्यवहार पूरी तरह असहनीय है।

इस घटना को लेकर मौनी रॉय ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर एक स्थापित एक्ट्रेस के साथ ऐसा हो सकता है, तो इंडस्ट्री में नई और उभरती कलाकारों के लिए हालात कितने मुश्किल होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय हाल ही में संजय दत्त और सनी सिंह के साथ फिल्म ‘द भूतनी’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई जासूसी थ्रिलर सीरीज ‘सलाकार’ में भी दिखाई दे चुकी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें