17 Oct 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

ट्रंप की धमकी के बीच आर्कटिक में सैन्य अभ्यास : ग्रीनलैंड पर डेनमार्क-फ्रांस का पावर शो

Sutralok / Sat, Jan 17, 2026

Share:

कोपेनहेगन : ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच डेनमार्क ने आर्कटिक क्षेत्र में अपनी सैन्य तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को डेनमार्क के दो F-35 फाइटर जेट्स ने फ्रांस के मल्टीरोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (MRTT) एयरक्राफ्ट के साथ दक्षिण-पूर्वी ग्रीनलैंड के ऊपर संयुक्त प्रशिक्षण उड़ान भरी।

यह सैन्य अभ्यास ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी दबाव और धमकियों के बीच डेनमार्क समेत कई यूरोपीय देशों के सैनिक ग्रीनलैंड में सैन्य अभ्यास के लिए तैनात किए गए हैं। डेनिश सेना के मुताबिक, इस ट्रेनिंग मिशन का उद्देश्य आर्कटिक की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हवाई ईंधन भरने (एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग), लंबी दूरी की उड़ानों और सुरक्षा से जुड़े संयुक्त अभियानों की तैयारी को मजबूत करना था।

ग्रीनलैंड तक गया लंबा हवाई रूट

डेनमार्क की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मिशन फाइटर विंग स्काइडस्ट्रप से शुरू होकर ग्रीनलैंड के पूर्वी तट पर कुलसुक (Kulusuk) क्षेत्र तक पहुंचा। वहीं, फ्रांसीसी MRTT टैंकर एयरक्राफ्ट दक्षिणी फ्रांस स्थित अपने बेस से उड़ान भरकर ग्रीनलैंड पहुंचा और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वापस लौट गया। इस दौरान विमान ने उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र में फरो आइलैंड्स के ऊपर से भी उड़ान भरी।

अमेरिका के साथ बढ़ता तनाव

डेनमार्क का यह सैन्य अभ्यास ऐसे वक्त में सामने आया है जब अमेरिका ग्रीनलैंड को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि ग्रीनलैंड अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद अहम है। ट्रंप ने इसे अमेरिका के प्रस्तावित “गोल्डन डोम डिफेंस सिस्टम” का अहम हिस्सा बताया है।

व्हाइट हाउस ने यह संकेत भी दिया है कि जरूरत पड़ने पर ग्रीनलैंड के लिए सैन्य बल के इस्तेमाल से इनकार नहीं किया जाएगा।

ट्रंप की नई धमकी: टैरिफ का दांव

ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप ने हाल ही में अपनी धमकी और आगे बढ़ा दी है। उन्होंने उन देशों पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है जो ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण का समर्थन नहीं करेंगे। व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा,
“अगर देश ग्रीनलैंड के मुद्दे पर हमारा साथ नहीं देते हैं, तो मैं उन पर टैरिफ लगा सकता हूं। यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल है।

यह पहली बार है जब ट्रंप ने ग्रीनलैंड मुद्दे पर असहमति जताने वाले देशों के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों की खुली धमकी दी है। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब यूरोपीय देशों ने ग्रीनलैंड में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाई है।

NATO की स्थायी मौजूदगी की तैयारी

डेनमार्क ने स्पष्ट किया है कि वह ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर NATO की बड़ी और ज्यादा स्थायी सैन्य मौजूदगी स्थापित करने की योजना पर आगे बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में आर्कटिक क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें