15 Oct 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

नेपाल में बड़ा एक्शन: केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार : GEN-Z प्रोटेस्ट केस में कार्रवाई

Sutralok / Sat, Mar 28, 2026

Share:

नेपाल की राजनीति में शनिवार सुबह बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब पूर्व प्रधानमंत्री KP Sharma Oli और पूर्व गृह मंत्री Ramesh Lekhak को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह गिरफ्तारी पिछले साल हुए GEN-Z प्रोटेस्ट मामले में की गई है, जिसमें भारी हिंसा, जान-माल का नुकसान और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगे थे। पुलिस के अनुसार, ओली को भक्तपुर के गुंडु स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया, जबकि रमेश लेखक को सुबह करीब 5 बजे सूर्यविनायक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की शिकायत और जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। आयोग ने अपनी सिफारिश में इन नेताओं पर लापरवाही का केस चलाने की बात कही थी। अगर आरोप साबित होते हैं, तो दोनों को 10 साल तक की सजा हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, GEN-Z प्रोटेस्ट के दौरान 77 लोगों की मौत हुई थी और अरबों की संपत्ति का नुकसान हुआ था। इस मामले में कई बड़े अधिकारियों पर भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

गौरतलब है कि यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में Balen Shah ने नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है, जिससे नेपाल की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।

गिरफ्तारी के बाद दोनों नेताओं को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद उन्हें महाराजगंज स्थित पुलिस बटालियन नंबर-2 में शिफ्ट किया जाएगा, जहां कस्टडी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

नेपाल में इस कार्रवाई को एक बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है, जिसका असर आने वाले समय में देश की राजनीति पर साफ नजर आ सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें