15 Oct 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

PM Modi Bengal Rally : बनगांव में TMC पर बड़ा हमला, बोले- ‘घमंड टूट चुका, अब BJP की सरकार तय’

Sutralok / Sun, Apr 26, 2026

Share:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रविवार को नॉर्थ 24 परगना जिले के बनगांव में जनसभा को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले चरण के मतदान में ही TMC का घमंड टूट चुका है और दूसरे चरण में बीजेपी की जीत साफ दिखाई दे रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि TMC शासन में छोटे-छोटे नेता और गुंडे खुद को ही सरकार समझने लगे हैं, जिससे आम जनता परेशान है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 साल पहले TMC ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि वे इस नारे को बोल भी नहीं सकते, क्योंकि उनके काम ही इसके खिलाफ हैं।

युवाओं और क्रिएटिविटी पर जोर

पीएम मोदी ने बंगाल के युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि यह राज्य ‘क्रिएटिविटी का किंग’ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर बंगाल के युवाओं के म्यूजिक वीडियो और रील्स देखी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि TMC सरकार युवाओं को सही दिशा देने में नाकाम रही है और उन्हें नशे की ओर धकेल रही है। बीजेपी आने पर युवाओं की रचनात्मकता को बढ़ावा दिया जाएगा

महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा बयान

प्रधानमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि TMC सरकार अपराधियों के साथ खड़ी रहती है, जबकि बीजेपी सरकार बनने पर महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सख्त सजा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अब बंगाल की जनता को कहना होगा – “अब और नहीं सहेंगे।”

उद्योग और पलायन का मुद्दा

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय 24 परगना और हुगली का इलाका उद्योगों का केंद्र था, लेकिन अब फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं और लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC के शासन में राज्य की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है।आगे का कार्यक्रम

बनगांव की रैली के बाद पीएम मोदी आरामबाग में जनसभा करेंगे और शाम को कोलकाता में रोड शो भी करेंगे। साथ ही वे मतुआ समुदाय के धार्मिक स्थल पर भी दर्शन करेंगे।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है, जिसे लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुटी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें