17 Oct 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

20 जनवरी को भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष : नबीन का निर्विरोध चुना जाना तय!

Sutralok / Fri, Jan 16, 2026

Share:

दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 20 जनवरी 2026 को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, 19 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि 20 जनवरी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को ही भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है। पार्टी के भीतर इस बात के संकेत हैं कि उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है।

न्यूज़ एजेंसी ANI ने 13 जनवरी को सूत्रों के हवाले से बताया था कि नितिन नबीन 19 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। गौरतलब है कि नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। तब से वे संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

भाजपा ने वर्ष 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। उनका कार्यकाल 2024 में समाप्त हो गया था, जिसके बाद वे एक्सटेंशन पर बने हुए थे। वर्तमान में जेपी नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।

20 जनवरी को होने वाली घोषणा के साथ ही भाजपा को एक नया स्थायी राष्ट्रीय नेतृत्व मिलेगा, जिसे आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार की अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव को आगामी चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें