Sutralok / Wed, Apr 22, 2026
UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को शाम 4 बजे जारी करेगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, इस बार परिणाम पिछले साल की तुलना में 2 दिन पहले जारी किया जा रहा है। वर्ष 2025 में रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित हुआ था।
टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
रिजल्ट के साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
50 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा
साल 2026 में कुल 52,30,297 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
हाईस्कूल (10वीं): 27,50,945 छात्र
छात्र: 14,38,682
छात्राएं: 13,12,263
इंटरमीडिएट (12वीं): 24,79,352 छात्र
75 जिलों में हुई परीक्षा
बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलीं।
राज्य के सभी 75 जिलों में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
करीब 2.87 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी, जिनमें:
10वीं: 1.61 लाख
12वीं: 1.26 लाख
कॉपी जांच का पूरा आंकड़ा
कुल 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए
1,52,780 शिक्षकों ने कॉपियां जांचीं
मूल्यांकन अवधि: 18 मार्च से 4 अप्रैल
इस दौरान लगभग 2.80 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
फेल होने पर मिलेगा दूसरा मौका
जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।
UPMSP द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाएगा
छात्र दोबारा परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं
स्क्रूटिनी का भी विकल्प
अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकता है।
कॉपी की दोबारा जांच के बाद जो अंक मिलेंगे, वही अंतिम माने जाएंगे।
डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker पर डाउनलोड कर सकेंगे।
बाद में स्कूल से हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन