Sutralok / Wed, Mar 25, 2026
गोंडा (उत्तर प्रदेश): बुधवार सुबह Gonda जिले के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह ने लोगों के बीच अफरा-तफरी मचा दी। बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों और डिब्बों के साथ पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए, जिससे कई जगह लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। हालांकि शहर के इलाकों में हालात सामान्य बने हुए हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी दिनेश सिंह ने स्पष्ट किया कि ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात किसी एक पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म हो गया था, जिसके बाद अफवाह फैल गई। इसके चलते रात में ही लोग तेल भरवाने पहुंच गए और सुबह होते-होते भीड़ और बढ़ गई।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बेवजह घबराएं नहीं। साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इन इलाकों में ज्यादा असर
ग्रामीण क्षेत्रों में कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखी गई, जिनमें शामिल हैं:
तरबगंज
नवाबगंज
गौरा
खौड़ारे
कर्नलगंज
दिर्वा
लाइन में लगे एक ग्रामीण रामजीलाल ने बताया कि वह डीजल लेने पहुंचे थे, लेकिन पंप पर डीजल उपलब्ध नहीं था।

प्रदेश में LPG संकट से भी बढ़ी परेशानी
इधर पूरे Uttar Pradesh में पिछले 15 दिनों से रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की किल्लत भी बनी हुई है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
धार्मिक नगरी Vrindavan के जगन्नाथ मंदिर में गैस की कमी के चलते रसोई सेवा तक बंद करनी पड़ी है। यहां रोज करीब 400 लोगों को भोजन कराया जाता था।
अधिकारियों का कहना है कि गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है, बल्कि लोगों के पैनिक के कारण सप्लाई सिस्टम पर दबाव बढ़ गया है।

हमीरपुर में गैस को लेकर हिंसा
Hamirpur में गैस खत्म होने के कारण खाना न मिलने पर कुछ युवकों ने एक होटल संचालक की पिटाई कर दी। यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है, जिसका CCTV फुटेज बुधवार को सामने आया।
गोंडा और अन्य जिलों में मौजूदा हालात से साफ है कि अफवाहें और पैनिक खरीदारी स्थिति को बिगाड़ सकती हैं। प्रशासन लगातार स्थिति को सामान्य बनाए रखने की कोशिश कर रहा है और लोगों से संयम बरतने की अपील की जा रही है। खबर लिखें जाने तक गोरखपुर के भी कई पंप पर लोगों को 100 रूपये से ज्यादा का तेल नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन