15 Oct 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Air Pollution Report 2025: भारत छठा सबसे प्रदूषित देश : यूपी का लोनी बना दुनिया का सबसे खराब शहर

Share:

भारत में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता जताई गई है। स्विट्जरलैंड की एयर क्वालिटी टेक्नोलॉजी कंपनी IQAir की ताज़ा Air Pollution Report 2025 के अनुसार, भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश बन गया है। रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश के Loni को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है।

भारत की वैश्विक रैंकिंग में गिरावट

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की एयर क्वालिटी में सुधार की रफ्तार धीमी है, जबकि कई देशों ने प्रदूषण कम करने में बेहतर प्रदर्शन किया है। PM2.5 (सूक्ष्म कण) के स्तर के आधार पर तैयार इस रिपोर्ट में भारत का स्थान टॉप-5 से थोड़ा नीचे जरूर आया है, लेकिन स्थिति अब भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

लोनी बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

Loni, जो कि दिल्ली-एनसीआर से सटा इलाका है, प्रदूषण के मामले में दुनिया में सबसे खराब शहर के रूप में सामने आया है। यहां PM2.5 का स्तर सुरक्षित सीमा से कई गुना ज्यादा दर्ज किया गया।

क्यों बढ़ा लोनी का प्रदूषण?

वैसे तो प्रदुषण बढ़ने का कोई एक कारण नहीं हैं लेकिन मुख्य कारण भारी ट्रैफिक और औद्योगिक उत्सर्जन,निर्माण कार्य और धूल,कचरा जलाना Aआसपास के क्षेत्रों से आने वाला प्रदूषण (Delhi-NCR effect)

यूपी और NCR में स्थिति गंभीर

उत्तर प्रदेश के कई शहर लगातार प्रदूषण की लिस्ट में ऊपर बने हुए हैं। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सर्दियों के दौरान स्मॉग की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती हैं।

स्वास्थ्य पर खतरनाक असर

वायु प्रदूषण का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार फेफड़ों की बीमारियां (Asthma, COPD),दिल की बीमारियों का खतरा,बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा असर और समय से पहले मौत का जोखिम

सरकार और नीतियों पर सवाल

रिपोर्ट के बाद प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सरकारों की नीतियों पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका असर सीमित नजर आ रहा है।

क्या है समाधान?

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदूषण से निपटने के लिए सख्त और दीर्घकालिक कदम जरूरी हैं। जैसे उद्योगों पर कड़े उत्सर्जन नियम,इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा,कचरा जलाने पर सख्त कार्रवाई,हरित क्षेत्र (Green Cover) बढ़ाना और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करना

IQAir की रिपोर्ट एक बार फिर चेतावनी दे रही है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भारत में वायु प्रदूषण एक बड़े स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकता है।

खासतौर पर Loni जैसे शहरों की स्थिति बताती है कि अब केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें