17 Oct 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

महराजगंज में सियासी भूचाल : भाजपा जिला मंत्री गौतम तिवारी का वीडियो वायरल, कथित करोड़ों की नकदी का दावा

Share:

महराजगंज : जिले में उस समय सियासी भूचाल आ गया, जब भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री गौतम तिवारी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में कथित तौर पर करोड़ों रुपये की नगदी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, जिससे जिले भर में हड़कंप मच गया है।

यह वीडियो समाजवादी पार्टी के नेता और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव राहुल यादव द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।

वीडियो के वायरल होते ही आम जनता से लेकर राजनीतिक दलों तक की नजरें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। लोग यह जानना चाहते हैं कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या वीडियो की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

फिलहाल मामला चर्चा में बना हुआ है और जांच व प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें